दीनापुर ग्राम की मुख्य जाति कोइरी (मौर्या) हैं, इसके अलावा राजभर, यादव, चमार, जाति के लोग भी हैं। बिजली, पानी एवं अन्य साधन उपलब्ध हो गये हैं। कुछ बस्तियों में आर.सी.सी. रोड भी बन गया है। प्राथमिक विद्यालय, नर्सरी विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र बन गये है। ग्राम पंचायत, आॅगनबाड़ी केन्द्र बन गये हैं, आशा कार्य कर रही हैं। ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा स्थापित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एस.एम.सी. व स्कूल प्रधानाध्यापक के माध्यमसे स्कूल के विकास हेतु किया जाता है।
योजना
ग्रामसभा के निर्बल उन परिवारों को जिनका नाम ग्राम सभा की बी.पी.एल. सूची में दर्ज हो, किन्तु उन्हें सरकार की कोई सुविधा सुनिश्चित न हो, उन्हें से लाभान्वित किया जाता है।ग्रामसभा में समस्त परिवार को सरकार द्वारा 3 कार्ड – ए.पी.एल., बी.पी.एल व अन्त्योद्य बनाया जाता है जिसमें उन परिवारों को राशन, केरोसिन आयल गाॅव में ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत गाॅव के ही व्यक्ति को दुकान आवंटित कर मुहैया कराया जाता है।